चाईबासा। ट्रेजरी से पुलिस विभाग के खातों से फर्जी तरीके से करीब 45 लाख रुपए की निकासी के मामले में जिला प्रशासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय टीम जाँच कर रही है। जाँच टीम में एडीसी, एसडीओ, डीएसपी वित्त विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल करने में लगे हुए हैं।आज कल में खुलासा हो सकता है। रविवार को 4 बजे तक अधिकारिक रूप से को पुष्ट नहीं किया गया है।