जतारा: बैरवार:कलेक्टर के निर्देश पर बैरवार सरपंच का अनोखा नवाचार, मुनादी बजवाकर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील
जिले में बच्चों की नियमित स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर के निर्देशों के बाद बैरवार ग्राम पंचायत के सरपंच ने एक अनोखी पहल की है। जनहित में सरपंच ने पूरे गांव में मुनादी करवाकर अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। इस नवाचार की ग्रामीणों के बीच सराहना हो रही है।