बानसूर: बानसूर में राशन डीलर पर कम राशन देने का आरोप, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
Bansur, Alwar | Apr 10, 2026 बानसूर क्षेत्र के लेकड़ी गांव में राशन डीलर पर निर्धारित मात्रा से कम राशन देने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पिछले माह करीब 4 किलो राशन कम मिला था। इस बार शिकायत करने पर कुछ उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राशन दिया गया।