एडवोकेट चंद्रदीप मग्गू की प्रभावी दलीलों पर जगदीश सिंह मनसा बरी
फाजिल्का, 10 सितंबर (सोनू वर्मा):.माननीय न्यायालय में आज एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए माननीय चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट, फाजिल्का, मैडम हिमांशी गलोत्रा ने मुकदमा नंबर 133 /2023 में आरोपी जगदीश सिंह मनसा को उसके विरुद्ध लगाए गए आरोपों से बरी कर दिया।
मामले की सुनवाई के दौरान एडवोकेट चंद्रदीप मग्गू द्वारा जगदीश सिंह मानसा की ओर से प्रभावी एवं ठोस कानूनी दलीलें प्रस्तुत की गईं। माननीय न्यायालय ने मामले के तथ्यों, उपलब्ध साक्ष्यों एवं दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करने के उपरांत आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों को निराधार पाते हुए उसे सभी आरोपों से बरी करने का निर्णय सुनाया।
दिनांक 10 सितंबर 2026 को सुनाए गए इस फैसले को आरोपी पक्ष के लिए एक महत्वपूर्ण कानूनी सफलता माना जा रहा है। एडवोकेट चंद्रदीप मग्गू ने पूरे मामले में आरोपी की ओर से मजबूती के साथ पक्ष रखा और कानूनी तथ्यों एवं परिस्थितियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
इस निर्णय के बाद जगदीश सिंह मनसा एवं उनके परिवार ने राहत की सांस ली और न्यायालय के फैसले पर संतोष व्यक्त किया।