वारिसनगर: वारिसनगर के भाकपा माले के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सरफराज अहमद उर्फ सत्तो का आसमानिक निधन,क्षेत्र में फैली शोक की लहर।
वारिसनगर भाकपा (माले)के वरिष्ट नेता मोo सरफराज अहमद उर्फ सत्तो का 70 वर्ष की आयु में असमायिक निधन हो जाने से पार्टी की अपूर्णिय क्षति हुई है। कॉमरेड सरफराज अहमद उर्फ सत्तो अपने समाजिक सेवा के स्वभाव के कारण इनकी राजनीति रामेश्वर जूट मिल के ट्रेड यूनियन से शुरुआत हुई थी, यह रामेश्वर जुट मिल के मजदूरों के साथ दिन-रात रहकर उनके हक अधिकार की लड़ाई को लड़ते रहे।