मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मढ़ीनाथ में उमड़ा जनसैलाब, राजेश अग्रवाल की पीडीए महापंचायत में 2 हजार से अधिक लोगों ने की सहभागिता
नेताजी को भारत रत्न देने की उठी मांग, कंबल और मिठाई वितरित कर मनाई गई 87वीं जयंती; 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
बरेली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती के अवसर पर मढ़ीनाथ स्थित शिवगंगा बारात घर में भव्य पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया। पूर्व बरेली शहर विधानसभा प्रत्याशी एवं पार्षद राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस महापंचायत में दो हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की भारी मौजूदगी रही। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से कार्यक्रम स्थल खचाखच भरा नजर आया।
महापंचायत का शुभारंभ नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया।
इस अवसर पर आयोजक राजेश अग्रवाल ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए तथा मिठाई बांटकर नेताजी की जयंती मनाई। कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित एवं गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।
नेताजी को भारत रत्न देने की उठाई मांग
महापंचायत को संबोधित करते हुए राजेश अग्रवाल ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उन्होंने हमेशा सामाजिक समानता और भाईचारे की राजनीति को प्राथमिकता दी। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि नेताजी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है, लेकिन देश और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।
2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प
महापंचायत में आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी राजनीतिक चर्चा हुई। उपस्थित लोगों से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के अंत में राजेश अग्रवाल ने महापंचायत में पहुंचे सभी क्षेत्रवासियों, मातृशक्ति, बुजुर्गों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का यह अपार समर्थन नेताजी के विचारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई के प्रति लोगों के जुड़ाव को दर्शाता है।
बाइट: राजेश अग्रवाल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पार्षद
बाइट: शमीम खान सुल्तानी, महानगर अध्यक्ष
बरेली न्यूज़ लाइवBareillyNewsLive #MulayamSinghYadav #NetajiJayanti #PDAmahaPanchayat #RajeshAgarwal #ShamimKhanSultani #SamajwadiParty #AkhileshYadav #BareillyNews #PDA #BharatRatna #UPPolitics #BareillyPolitics #2027Election #FBNonFollowers #TrendingNews #Explore #ViralNews
Bareilly, Bareilly | Nov 23, 2026