अशोक नगर: अशोकनगर में भीषण गर्मी, दोपहर में सड़कें खाली, एसपी ने पुलिसकर्मियों को ओआरएस और छाछ के पैकेट बांटे
अशोकनगर जिले में नौतपा से पहले ही भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गुरुवार को अत्यधिक गर्मी के कारण शहर की सड़कें और चौराहे दोपहर के समय खाली नजर आए। जहां सामान्य दिनों में दिन के वक्त जाम की स्थिति रहती थी, वहां गिने-चुने वाहन ही दिखाई दिए। लोग अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। यह स्थिति सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बनी रहती है।