गुरुआ: गुरुआ के बीआरसी में नियोजित शिक्षकों ने जताया विरोध जलाई सक्षमता परीक्षा पत्र की प्रतियां
Gurua, Gaya | Feb 5, 2024 गुरुआ प्रखंड के बीआरसी परिसर में सोमवार को बिहार शिक्षक एकता मंच के तहत सैकड़ो शिक्षको ने सक्षमता परीक्षा व गठित टीम का आदेश की प्रति जलाई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर दर्जनो शिक्षको ने संबोधित करते हुए कहा कि नियोजित शिक्षकों के प्रति सरकार की अच्छी सोच नही है। सरकार व इनके अधिकारी नियोजित शिक्षकों को सिर्फ तंग करने में लगी है।