गुरुआ: बिजली क्नेक्शन के लिए सिमारु पंचायत मे शिविर सोमवार को
Gurua, Gaya | Feb 4, 2024 प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो मे कृषि कार्य हेतु कनेक्शन देने के लिए अलग अलग पंचायतो में निर्धारित तिथि के अनुसार कैम्प लगाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए बिजली विभाग के कनीय विद्युत अभियन्ता राम कृष्ण मणी ने बताया कि 5 फरवरी को सिमारु पंचायत के पंचायत भवन में कैम्प लगायी जायेगी। इसकी सारी तैयारी पुरी कर ली गयी है। किसानो को कृषि कार्य के लिए कनेक्श्न मिलेगा।