बरेली: बरेली में चोरी का माल ठिकाने लगाने से पहले पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, प्लाई-बल्ली और पिकअप बरामद
बरेली के भोजीपुरा थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 32 नई प्लाई, 6 पुरानी प्लाई, 14 बल्ली और 7 बत्ता लकड़ी बरामद की है। चोरी में इस्तेमाल की गई पिकअप भी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त की रात सिद्धि विनायक कॉलेज के पास स्थित मकान से 50 प्लाई और 40 बत्ता लकड़ी