झाझा: विधानसभा चुनाव 2025 के लिए झाझा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का SP ने लिया जायजा, नक्सलियों पर रखी सख्त नजर
Jhajha, Jamui | Sep 18, 2025 आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार की देर शाम जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने झाझा थाना क्षेत्र के करहरा, बाराजोर, बूढ़ीखार सहित कई जगहों का निरीक्षण किया और पुलिस आवासन व्यवस्था की समीक्षा की। 7 बजे शाम को झाझा थाना परिसर में पदाधिकारियों व चौकीदारों से क्षेत्र की जानकारी लेकर उन्हें लगातार भ्रमण का निर्देश