कोरांव: अमिलिया पाल में जहरीले जंतु के काटने से अधेड़ व्यक्ति की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोरांव थाना क्षेत्र के अमिलिया पाल गांव में शनिवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, अमिलिया पाल निवासी राधेश्याम पांडेय (55) पुत्र स्व. अवधेश प्रसाद पांडेय शनिवार सुबह करीब 8 बजे अपने भुसौल से भूसा निकालने गए थे। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले जंतु काट लिया।