बरेली: 13 सितंबर से बरेली में उर्स-ए-सकलैनी का आगाज़, तमाम जायरीन का कारवां पहुंचेगा शहर
बरेली के खानकाह-ए-सकलैनिया शराफतिया में उर्स-ए-सकलैनी की तैयारियां तेज हो गई हैं। 13 से 17 सितंबर तक चलने वाले उर्स का आगाज 13 सितंबर को दोपहर तीन बजे जुलूसे परचम कुशाई से होगा। जुलूस दरगाह से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस दरगाह पहुंचेगा। 14 सितंबर को ऑल इंडिया तरही मुशायरा, 15 सितंबर को तकरीरी कार्यक्रम और 16 सितंबर को उलमा व सूफी प्रवचन हों