कोतमा: कोतमा थाने के समीप दो दुकानों में चोरी, व्यापारियों में दहशत
Kotma, Anuppur | Aug 1, 2026 थाना कोतमा से महज 150 मीटर दूर स्कूल तिराहे पर निलेश रस्तोगी की डेली नीड्स की दुकान एवं बगल में स्थित राधिका हार्डवेयर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। शनिवार 11:00 बजे दुकान पहुंचने के बाद इसकी जानकारी होने पर दोपहर 3:00 बजे थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी गई। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।