जमुई: पैरा चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलटी, घायल चालक की इलाज के दौरान निजी क्लिनिक में हुई मौत
Jamui, Jamui | Apr 15, 2026 पैरा चौक के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ई- रिक्शा पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ई- रिक्शा चालक बुरी तरह घायल हो गए। परिजन द्वारा घायल ई- रिक्शा चालक को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक ई- रिक्शा चालक के शव का बुधवार की दोपहर बाद 3:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।