बीना: शास्त्री वार्ड में पानी की मुख्य पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम शुरू, 2 दिन तक जल सप्लाई बंद रहेगी
Bina, Sagar | Mar 23, 2025 नगरीय क्षेत्र में जल सप्लाई के लिए शास्त्री वार्ड से निकली पानी की मुख्य पाइपलाइन की शिफ्टिंग का काम किया जा रहा है। जिसके चलते सोमवार और मंगलवार को पूरे नगरीय क्षेत्र में जल सप्लाई नहीं की जाएगी। नगर पालिका सब इंजीनियर शिखा दीक्षित का कहना है कि पाइपलाइन बरसों पुरानी है, करीब 60 मी पाइप लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। जिससे नगर में दो दिन जल सप्लाई नहीं होगी।