बीना: मालखेड़ी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Bina, Sagar | Mar 24, 2025 अज्ञात यात्री मालखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास गोंडवाना एक्सप्रेस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ जवान पहुंच गए और यात्री को घायल अवस्था में रात में सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत चलते देर रात सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बही अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना जीआरपी को दी है।