मूंडवा: बूटाटी के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल
Mundwa, Nagaur | Oct 8, 2024 कुचेरा थाना क्षेत्र के बूटाटी गांव के निकट बुधवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एंबुलेंस 108 की मदद से कुचेरा के राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नागौर रैफर किया गया।