मूंडवा: जुंजाला के निकट सड़क पर बने डिवाइडर से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
Mundwa, Nagaur | Oct 9, 2024 कुचेरा थाना क्षेत्र के जुंजाला गांव के निकट बुधवार को सड़क पर बने डिवाइडर से एक मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति बूटाटी निवासी दौलतराम को कुचेरा के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नागौर रैफर किया गया।