Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

'बिल में छुपे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है हमारी पुलिस,' सीएम डॉ. मोहन ने की गृह विभाग की तारीफ, दी बधाई - पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुए आईजी कॉन्फ्रेंस - किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है मप्र पुलिस - उपलब्धियों के आधार पर गर्व है हमारे पुलिस जवानों पर अनोखा तीर, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 जून को पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय आईजी कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका अभिवादन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास बनाए रखना पुलिस का पहला कर्तव्य है। पीड़ित व्यक्तियों के साथ विनम्र व्यवहार और उनके हितों की सुरक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। कॉन्फ्रेंस के बाद उन्होंने पुलिस द्वारा पकड़े गए आतंकियों के सहयोगी को लेकर कहा कि हमारी पुलिस बिल में छुपे ऐसे सपोलों को पकड़ने में समर्थन है। आईजी कॉन्फ्रेंस में सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028, करोड़ों श्रद्धालुओं का आस्था पर्व है। इस आयोजन में संवेदनशीलता- सक्रियता- सतर्कता और सेवा भाव से मध्यप्रदेश पुलिस, आदर्श व्यवस्था का उदाहरण, देश दुनिया में प्रस्तुत कर सकेगी। उन्होंने निर्देशित किया कि साइबर अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, मानव तस्करी पर नियंत्रण, महिला और बच्चों की सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ बनाने तथा धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में न्यायालयों द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जाए। पुलिस ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं कॉन्फ्रेंस के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि हम सब प्रारंभिक सत्र में शामिल हुए। वल्लभ भवन में गृह विभाग की पूरी समीक्षा हुई। मुझे इस बात का संतोष भी है कि पुलिस ने हमारी ढाई साल की सरकार में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों के आधार पर हम मध्यप्रदेश पुलिस पर गर्व कर सकते हैं। एक तरफ सालों पुरानी नक्सलवाद की परेशानी थी। उन्होंने कहा कि हमारे मंडला, बालाघाट, डिंडोरी सहित कई जगहों पर नक्सलवाद की वजह से विकास अवरुद्ध था। उनकी वजह से कई लोगों को जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशन में नक्सलवादियों का पूरा सफाया करके कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट कार्य की मिसाल पेश की है। भारत में मध्यप्रदेश वो राज्य है जिसने सबसे पहले अपने यहां के नक्सलवादी दंश को समाप्त किया। पुलिस के सामने कई चुनौतियां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोजशाला के मामले में भी कोर्ट के आदेश का अनुपालन करवाकर पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर कई चुनौतियां भी हैं। पुलिस के सामने साइबर अपराध सहित नई-नई प्रकार की चुनौतियां हैं। लेकिन, प्रत्येक चुनौती से निपटने के लिए हम संसाधन जुटा रहे हैं। हमारी सरकार पुलिस जवानों की भर्ती में भी प्रोत्साहन दे रही है, सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती की गई है। हमने पिछले साल से लगातार 22 हजार लोगों की भर्ती का अभियान चलाया है। हर साल भर्ती निकालने के लिए हम सभी तरह के प्रबंध कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि पुलिस का कोई पद खाली न रहे। उम्मीद करते हैं कि विकास के इस क्रम में पुलिस अपनी क्षमता से काम करे, प्रशासन ताकत से काम करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन की बयार चल रही है। मुझे गृह विभाग के कामों को लेकर संतोष है। हमारी पुलिस ने तत्परतापूर्वक आतंकवादियों के सहयोगी को दबोच कर उसके पूरे नेटवर्क का खात्मा करने के काम किया और पूरे षडयंत्र का पर्दाफाश किया है। घटना स्थल से जिहादी मानसिकता का बड़ा साहित्य भी पकड़ में आया है। हमारी पुलिस बिल में छुपे ऐसे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है।

Harda, Harda | Jun 13, 2026

MORE NEWS

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

अनोखा तीर, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया।

कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का संकल्प देश के 140 करोड़ नागरिकों का सामूहिक अभियान है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक सम्मान बढ़ा है और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में जनभागीदारी को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित अनोखा तीर, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का संकल्प देश के 140 करोड़ नागरिकों का सामूहिक अभियान है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक सम्मान बढ़ा है और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में जनभागीदारी को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Harda, Harda | Jun 13, 2026

आखिर किसान को लाइन से कब मिलेगा छुटकारा ! क्या सरकार ही किसान विरोधी हैं ? #viral #reels #reel #reels #shorts

आखिर किसान को लाइन से कब मिलेगा छुटकारा ! क्या सरकार ही किसान विरोधी हैं ? #viral #reels #reel #reels #shorts

Harda, Harda | Jun 13, 2026

पत्रकार वार्ता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, 5 जून से 21 जून तक चलने वाले कार्यक्रम के निमित्त भाजपा जिला कार्यालय कमल कुंज में आज पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, इस पत्रकार वार्ता को मुख्य रूप से केंद्र सरकार के मंत्री डी डी उईके ने संबोधित किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, संजय शाह उपस्थित रहे।

Durgadas Uikey

पत्रकार वार्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, 5 जून से 21 जून तक चलने वाले कार्यक्रम के निमित्त भाजपा जिला कार्यालय कमल कुंज में आज पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, इस पत्रकार वार्ता को मुख्य रूप से केंद्र सरकार के मंत्री डी डी उईके ने संबोधित किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, संजय शाह उपस्थित रहे। Durgadas Uikey

Harda, Harda | Jun 13, 2026