डौण्डीलोहारा: जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई, रेत के अवैध भण्डारण पर की गई कार्रवाई
डौण्डीलोहारा विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा निरीक्षण के दौरान 2 स्थानों पर 6 हाईवा एवं 7 हाईवा द्वारा खनिज रेत का अवैध भण्डारण पाया गया। जिसमें दोनों अवैध भण्डारकर्ताओं द्वारा भण्डारित खनिज को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।