गोपालगंज: लोकसभा चुनाव की दूसरे चरण की वोटिंग से पहले गोपालगंज पुलिस ने दो करोड़ की स्प्रिट किया जब्त,बोले SP स्वर्ण प्रभात
लोकसभा चुनाव की दूसरे चरण की वोटिंग से पहले गोपालगंज पुलिस ने दो करोड़ की स्प्रिट जब्त किया है।यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर कुचायकोट थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ट्रक में हरियाणा से लाई गयी 98 ड्रम शराब के साथ यूपी-बिहार के तीन माफियाओं को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि ये शराब लोकसभा चुनाव में खपाने की साजिश थी।