गोपालगंज: रामनगर गाँव मे थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से एक महिला हुई जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि महिला थ्रेसर मशीन के पास कुछ कार्य कर रही थी। तभी इसी दौरान महिला थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गई।