आरंग: आरंग में चंद्राकर परिवार ने देहदान की दूसरी बड़ी मिसाल पेश की
Arang, Raipur | Aug 18, 2026 मूलतः सिरस कला भिलाई तीन के निवासी जो की आरंग में पिछले 30 वर्षों से निवासरत दाऊ रामशरण चंद्राकर का देहावसान हो गया जहां शोक की घड़ी में उनके पुत्रों ने पारंपरिक पारिवारिक संस्कारों का पूर्ण निर्वाह किया वहीं स्वर्गीय चंद्राकर के पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज में दान कर दिया आरंग चंद्राकार समाज में देह दान की यह दूसरी ऐतिहासिक घटना है