कैरो: कैरो प्रखंड के बाघी गांव में राजी पड़हा की बैठक, 18 व 20 मई को विशु सेंदरा आयोजन की तैयारी
लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाघी गांव में गुरुवार अपराह्न लगभग 3:30 बजे जिला राजी पड़हा के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक मंजन उरांव के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 18, 19 और 20 मई 2026 को आयोजित होने वाले पारंपरिक विशु सेंदरा पर्व की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।