पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट प्रखंड में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, मंदिरों की हुई आकर्षक साज-सज्जा
धूमधाम से शुक्रवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड में रामनवमी का त्यौहार मनाया गया। आकर्षक तरीके से मंदिरों की साथ सजा भी की गई थी। सामान्यतः क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बजरंगबली के मंदिर में पूजा अर्चना की गई ।ध्वजारोहण हुआ और गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया।थाना प्रभारी के मुताबिक रामनवमी को ले किसी भी किस्म के वारदात के समाचार नहीं मिले हैं।