धौलपुर: घर में घुस कर महिला के साथ लूट और मारपीट के मामले में एक आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहर के मचकुंड रोड पर स्थित सना होटल के पीछे स्थित एक कॉलोनी में 13 फरवरी को घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करते हुए सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। कोतवाली थाना पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है