धौलपुर: परिवहन, पुलिस एवं रोडवेज ने संयुक्त रूप से अवैध वाहनों के विरुद्ध चलाया संयुक्त अभियान
धौलपुर में अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग जयपुर के निर्देशानुसार परिवहन विभाग पुलिस विभाग एवं रोडवेज विभाग द्वारा गुरुवार को जिले में संचालित अवैध वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु संयुक्त जांच अभियान चलाया गया।जो कि 15 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगा।