धौलपुर: एक व्यक्ति की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर मारपीट करने व रुपये छीनने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
20 सितंबर 2023 की रात कमल होटल के पास एक व्यक्ति की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर मारपीट करने और ₹5300 व एक हाथ की घड़ी छीनने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।