पटना ग्रामीण: डीजीपी आवास परिसर में नीट छात्रा के परिजनों का हंगामा, डीजीपी की बात से हुए आक्रोशित
नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में परिजन लगातार छात्रा के साथ रेप का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन लगातार प्रशासन की तरफ से रेप की बात को नकारा जा रहा है। शुक्रवार को डीजीपी ने अपने आवास पर नीट छात्रा के परिजनों को बुलाया था, लेकिन DGP ने परिजनों से कहा कि मान लीजिए कि आपकी बेटी ने सुसाइड की है उसके साथ रेप नहीं हुआ है।