भिवानी: एडीसी ने योग दिवस की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
19 जून होगी पायलट रिहर्सल
स्थानीय भीम खेल परिसर में मनाए जाने वाले 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर एडीसी हर्षित कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के संदर्भ में संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।