कुर्था: दरेहटा एवं गोकुलपुर गांव में कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई
Kurtha, Arwal | Apr 7, 2026 कुर्था थाने के दरेहटा एवं गोकुलपुर गांव में मंगलवार को शाम 4:00 बजे कुर्की जप्ती की कार्रवाई की गई। दरेहटा गांव निवासी पुनिया देवी एवं गोकुलपुर गांव निवासी उपेंद्र यादव के घर में कुर्की जप्ती की गई। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी। अंतत न्यायालय के आदेश के बाद घर पर कुर्की जप्ती की कार्रवाई की गई।