सिमरी: एकौना: लालू यादव का स्टेटस लगाने पर भाजपा समर्थक ने किशोर को मारी गोली, हालत गंभीर
Simri, Buxar | May 7, 2026 सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकौना व दुबौली गांव के बीच किशोर को आपसी विवाद में गोली मारने के कारणों का खुलासा हुआ है। परिजनों का कहना है कि पीड़ित को इसलिए गोली मारी गई क्योंकि वो महागठबंधन का समर्थक था। उसे एनडीए के लोगों ने गोली मारी है। सोशल मीडिया पर महागठबंधन समर्थित पोस्ट डालने को लेकर यह विवाद हुआ था।