अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा कर्मचारियों से जुड़ी समस्याएं रखी गईं, जिन पर विस्तार से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए।