बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में पंचायत आम निर्वाचन 2026 से संबंधित बैठक आयोजित, बीडीओ को निर्देश
Buxar, Buxar | Apr 25, 2026 जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला की अध्यक्षता में पंचायत आम निर्वाचन 2026 से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में शनिवार को की गई। इसको लेकर आईपीआरडी बक्सर द्वारा 5:00 बजे अपराह्न में अपडेट जारी कर जानकारी दी गई है। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को रिर्जवेशन मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर प्रपत्र 1 की प्रविष्टि हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।