हसनगंज: हथियादियरा मुख्य सड़क किनारे से कट कर ध्वस्त, दो लोकसभा, दो विधानसभा व चार पंचायतें प्रभावित
हथियादियरा गांव को जाने वाली मुख्य सड़क जो दो लोकसभा, दो विधानसभा व चार पंचायत को जोड़ती है। वहीं सड़क इन दिनों किनारे से टुटकर ध्वस्त हो रही है। मौके पर गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 01 साल से सड़क किनारे से टुट रही है। लोग आवाजाही दौरान अक्सर घटना दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं।