संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और मंगलकामना को लेकर मनाया जाने वाला तीन दिवसीय जितिया पर्व शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व को लेकर जिलेभर में व्रती महिलाओं में उत्साह देखा गया। शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे से ही विभिन्न नदी और तालाबों में महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। स्नान के बाद महिलाओं ने पूजा-अर्चना किया।