जमुई: महिसौडी बायपास पर एक घंटे तक थमी शहर की रफ्तार, एसपी विश्वजीत दयाल की गाड़ी भी जाम में फंसी
Jamui, Jamui | Apr 26, 2026 शहर के महिसौडी चौक की ओर जाने वाले बायपास रोड पर शनिवार देर रात 11 बजे के करीब भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसने करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया। इस जाम की खास बात यह रही कि जिले के पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल की गाड़ी भी इसमें फंस गई, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।