नौगावां सादात: जमना खास में बंदरों का आतंक, 12 लोगों को काटा, ग्रामीण दहशत में, प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग
नौगावां सादात। थाना क्षेत्र के गांव जमना खास में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बंदरों ने अब तक करीब 12 लोगों को काटकर घायल कर दिया है। लगातार हो रही घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर घरों और आसपास के क्षेत्रों में घूमते रहते हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं।