रूपवास: रूपबास में सड़क हादसे में बाइक सवार सुनील ठाकुर की हुई मौत
रूपबास क्षेत्र में धौलपुर-भरतपुर नेशनल हाईवे पर गांव जरेला के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार सुनील ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। जानकारी के अनुसार चैंकोरा निवासी सुनील ठाकुर बाइक से जा रहा था।