रिविलगंज: रामघाट पर डूबे आठ वर्षीय शेरु का शव 24 घंटे बाद रिवील गंज से बरामद
मांझी के रामघाट स्थित सरयू नदी में डूबे 8 वर्षीय बालक शेरु गिरी का शव घटना के करीब 24 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह लगभग 8:30 बजे घाट के समीप से बरामद कर लिया गया शव मिलने की सूचना गोताखोर एवं मोटर युक्त नाव चालक रविंद्र चौधरी ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।