बिजनौर: मंडावर मार्ग पर ट्रक व स्कूली बस के बीच टक्कर में बस के चालक की हुई मौत, कई छात्र हुए घायल
Bijnor, Bijnor | Feb 15, 2024 मंडावर चंदक मार्ग पर गांव रानीपुर के पास ट्रक व स्कूली बस की आमने-सामने की टक्कर में बस चालक की मौत हो गई, जबकि कई बच्चें घायल हो गए। घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्कूल मार्डन एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर की बताई जा रही है। कोहरे की वजह से यह हादसा होना बताया जा रहा है।