नए मतदाताओं के पंजीयन के लिए महाविद्यालय में विशेष अभियान
किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में फॉर्म-6 का वितरण, ईसीआईनेट से ऑनलाइन आवेदन की दी जानकारी
रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026। मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज शासकीय किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में जागरूकता एवं पंजीयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ईसीआईनेट (ECINET) के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि पात्र नागरिक स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए पंजीयन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक जानकारी एवं पंजीयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल तरीके से समझाया गया।
19 views | Raigarh, Chhattisgarh | Oct 8, 2026