पटना ग्रामीण: शाहपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर में गोली मारकर की गई एक व्यक्ति की हत्या, परिजनों ने की आगजनी
शाहपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर में मंगलवार को गोली मार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार 3 अपराधियों ने उस व्यक्ति पर तीन गोलियां चलाई। जिसके बाद उसके परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उस व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया और बीच सड़क पर आगजनी की।