पटना ग्रामीण: लालू प्रसाद यादव ने जन्मदिन पर काटा 77 पाउंड का केक, राबड़ी आवास पर बधाई देने वालों का लगा तांता
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर राजद कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही कार्यकर्ता और पार्टी के तमाम बड़े नेता 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं और लालू प्रसाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर लालू प्रसाद ने राबड़ी आवास में 77 पाउंड का केक काटा है।