गिर्वा: छीपा कॉलोनी में कांग्रेस का वरिष्ठ जन सम्मान कार्यक्रम आयोजित, वरिष्ठ लोगों का किया गया सम्मान
Girwa, Udaipur | Feb 19, 2025 उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा वरिष्ठ जनसम्मान किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को वार्ड 2 की छिपा कॉलोनी में वरिष्ठ लोगों का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। राठौड़ ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान करना और पार्टी की संगठनात्मक एकता को और मजबूत बनाना है।