देव: पसिया भंडारी में हत्या के प्रयास के मामले में फरार अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
देव प्रखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पसिया भंडारी से हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके ठिकाने से दबोच लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से फरा