मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में लकड़ी काटने को लेकर विवाद हो गया । पीड़िता का आरोप है कि अश्लीलता का प्रयास किया गया। चीख पुकार सुनकर बीच बचाव करने आई मां पर फावड़ा से हमला कर घायल कर दिया गया । पीड़िता ने स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की । पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई ।