सिवनी: जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड पर गंभीर आरोप, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा! जाम की कोशिश
Seoni, Seoni | Sep 11, 2026 सिवनी जिला अस्पताल में ANM, नर्सिंग स्टाफ और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने में देरी और कर्मचारी पर रुपए मांगने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने अस्पताल के सामने जाम लगाने का प्रयास भी किया। हंगामे के बाद जिला मेडिकल बोर्ड ने अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र बनाए।