गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में उत्पाद विभाग ने 235 बोतल विदेशी शराब के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
गया उत्पाद विभाग की टीम ने चारपहिया वाहन पर लदी 235 बोतल विदेशी शराब के साथ 1 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।गया उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने गुरुवार की दोपहर 2 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर रौंदवा गांव के समीप वाहन जांच की गई। वाहन जांच के दौरान चार पहिया वाहन से 235 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया है।